अशोक मौर्य व कर्मवीर ने भोजन दान किया: भिक्षुओं व उपासकों को

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) कायमगंज के समाजसेवी अशोक मौर्य व कर्मवीर शाक्य ने आज संकिसा में भिक्षुओं व उपासकों को भोजन दान किया। भिक्खु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में सारनाथ से संकिसा पहुंची भिक्खु महासंघ की विशाल धम्म यात्रा का समापन धम्मालोको बुद्ध विहार में हुआ। स्तूप पूजन के बाद सभी भिक्षु एवं उपासक धम्मालोको बुद्ध विहार पहुंचे। कायमगंज के समाजसेवी अशोक मौर्य ने सभी भिक्षुओं के लिए लजीज भोजन की व्यवस्था की थी। शाक्य अशोक मौर्य ने परिजनों सहित भिक्षु चंद्रिमा थैरो आदि भिक्षुओं को भोजन परोसकर आशीर्वाद भी लिया। अशोक मौर्य ने भोजन करने के बाद भिक्षुओं को मुद्रा दान किया।

इस दौरान कर्मवीर शाक्य, सरदार सिंह शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद आनंद भान शाक्य सहयोग के लिए मौजूद रहे। रघुवीर शाक्य, डॉक्टर देवेश शाक्य आदि बौद्ध अनुयाइयों ने भिक्षुओं को भजन परोसा। भिक्षुओं के भोजन दान के बाद सभी उपासकों को भोजन खिलाया गया। बाद में टीन शेड के सभागार के मंच पर बहुत भिक्षुओं धम्म देशना की। भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध एवं उनके धर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अनुयायियों को बौद्ध धर्म का बेहतर ढंग से प्रचार एवं प्रसार करने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भिक्षु संघ के अध्यक्ष डॉ धम्मपाल थैरो ने की तथा संचालन भिक्षु देवेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान भिक्षु धम्म कीर्ति, प्रभु दयाल एडवोकेट, रामदत्त बौद्ध, रनवीर सिंह शाक्य, आदित्य विक्रम सिंह शाक्य आज बौद्ध एवं अंबेडकर अनुयाई मौजूद रहे।

error: Content is protected !!