अटल के सुशासन दिवस पर पुरस्कार वितरण: कायमगंज में भी कार्यक्रम

फर्रुखाबाद। आज 25 दिसंबर कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस” पर विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सांसद जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बाद में सांसद व जिलाधिलारी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी बाजपई के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये गए। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सुशासन एवं अटल जी के विचारों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भाषण, एकल काव्यपाठ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। भाषण प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम पुरस्कार: निवेदिता अवस्थी, बद्री विशाल पी0जी0 कॉलेज, फर्रुखाबाद- 10,000 ₹
द्वितीय पुरस्कार: शिवम कुमार, एल0वाई0 डिग्री कॉलेज, कायमगंज 5,000₹

तृतीय पुरस्कार: आदित्य रतन शाक्य, मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय, निनौआ, ₹2,500
एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम पुरस्कार: निवेदिता अवस्थी, बद्री विशाल पीजी कॉलेज, ₹10,000
द्वितीय पुरस्कार: पल्लवी अग्निहोत्री, दयानंद इंटर कॉलेज, अमृतपुर, ₹5,000
तृतीय पुरस्कार: कु0 मंजू, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, श्योगनपुर, ₹2,500
निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम पुरस्कार: आदेश कुमार, पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, रोशनाबाद, फर्रुखाबाद- ₹5,000
द्वितीय पुरस्कार: दिव्या श्रीवास्तव, कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कायमगंज – ₹3,000
तृतीय पुरस्कार: कामिनी महीयसी, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़- ₹2,000
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पी0डी0 डी0आर0डी0ए0, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कायमगंज में मनाया गया कार्यक्रम

नगर कायमगंज में डॉ वी डी शर्मा के क्लीनिक पर डॉक्टर विकास शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। डॉ विकास शर्मा ने युग पुरुष अटल बिहारी के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने श्री वाजपेई को कुशल राजनेता बताते हुए उनकी भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में अवनीश चतुर्वेदी जिला मंत्री, देवेन्द्र दुबे नगर अध्यक्ष, अमर गुप्ता महामंत्री, सागर गुप्ता सभासद, अंबुज गंगवार, जब्बार एडवोकेट, राघव त्रिपाठी, गौरव अग्निहोत्री होरी लाल मिश्रा प्रधान, रामौतार दीक्षित प्रधान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!