मुन्नालाल शर्मा तीसरी बार अध्यक्ष बने: श्री कोकास पांचाल ब्राह्मण समिति के

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मुन्नालाल शर्मा श्री कोकास पांचाल ब्राह्मण समिति के तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। चुनाव संचालन समिति के प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने सहयोगी रविंद्र कुमार शर्मा एवं सत्येंद्र मोहन शर्मा के सहयोग से बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में समिति का चुनाव कराया। दूसरे आवेदन आने पर सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।

रामपाल शर्मा उपाध्यक्ष, राकेश चंद शर्मा एडवोकेट महामंत्री, सर्वेश कुमार शर्मा प्रबंधक, सत्यदेव शर्मा एडवोकेट कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार शर्मा उप मंत्री, शिवम शर्मा संगठन मंत्री, अनुराग शर्मा आय व्यय निरीक्षक एवं राम प्रकाश शर्मा, विनीत कुमार शर्मा, कृष्ण बिहारी शर्मा, विजय कुमार शर्मा, उमाकांत शर्मा, सुशील कुमार शर्मा एवं श्याम सुंदर शर्मा कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा सपा नेता के द्वारा सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया, पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के सभी सभी वरिष्ठ नागरिक शिवम शर्मा, रामऔतार शर्मा इंदू, आवेश शर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!