रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित करने की मांग

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर उद्योग व्यापार मंडल ने रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित किए जाने की मांग की है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक खान, महामंत्री राकेश सक्सेना नगर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने आदि व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पद दिया। एसपी को अवगत कराया कि चौकी बजरिया चौकी इंचार्ज श्री लछीमन सिंह एवं सिपाही गौरव ने पूरी चौकी को भ्रष्टाचार कर के बेच दिया है। बिना रिश्वत के किसी भी पीड़ित व्यक्ति का काम नहीं होता है बेगुनाह लोगों को पकड़ कर ज़बरिया धमका कर धन उगाही आम बात है।

जबकि काफी समय पहले सिपाही गौरव का ट्रांसफर सेंट्रल जेल चौकी हो चुका है। लेकिन चौक इंचार्ज व सिपाही गौरव की सांठ गांठ व भ्रष्टाचार के चलते सिपाही अभी तक सेंट्रल जेल चौकी नहीं जा रहा है। चौक इंचार्ज लछीमन सिंह व सिपाही गौरव से पूरे क्षेत्र के व्यापारी व आम जनता भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी अभद्र भाषा के कारण काफी त्रस्त है।

एसपी से मांग की गई कि उक्त पुलिसकर्मियों की जांच करा कर इनको तत्काल निलंबित किया जाए। अन्यथा व्यापार मंडल मिश्रा गुट आंदोलन करने पर बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। शिकायती पत्र में चौकी इंचार्ज व सिपाही पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लेकिन साक्ष्य बतौर किसी भी रिश्वतखोरी की घटना का उल्लेख नहीं किया गया। जिसके आधार पर पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!