अवैध शस्त्रों के जखीरे सहित 3 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध शस्त्रों के जखीरे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी की टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस ने शास्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मोहल्ला कलाखेल निवासी तारीक खान पुत्र जुम्मा खान, मुख्तयार खान पुत्र जुम्मा खान एवं असद पुत्र अच्छे मियां को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने मीडिया को बताया कि कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री में छापा मारकर तारीक खान,मुख्तयार खान एवं असद को अवैध शस्त्रों व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। वार्ता के दौरान को कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।

बरामद शस्त्रों का विवरण

1. देशी नाजायज राइफल 315 बोर

2. 1 देशी नाजायज बन्दूक 12 बोर

3. 1 देशी नाजायज पिस्टल 32 बोर

4. 3 देशी नाजायज तमंचा 315 बोर

5. 4 देशी नाजायज तमंचा 12 बोर

6. 70 देशी नाजायज कारतूस पुनः भरे हुए 12 बोर

7. 20 देशी जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर

8. 17 देशी कारतूस नाजायज पुनःभरे हुए 315 बोर

9. 4 जिन्दा कारतूस नाजायज .32 बोर

अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण

2 नाल दोमुहीं 12 बोर, सफेद रंग की 02नाल, 1 नाल 12 बोर, एक नाल 12 बोर काले रंग की, 1 बडा हथौडा व 01 छोटी हथौडी, 1 क्लम्प, 1 ड्रिल मशीन, 1 रेती मशीन व 2 रेती, 4 पेंचकस (छोटे-बडे), 1 आरी, 1 कटर प्लास, 01 छोटा प्लास, 2 किलो का बाँट, 6 स्प्रिंग, 3 रेतमाल के टुकडे, 3 छोटा लोहे का पाइप, 1 लकडी की चांप, 1 लकडी की बट, 1 गैस सिलेण्डर 05 लीटर, 1 वैल्डिंग पाइप, 2 लोहे की पत्ती, 2 शीशी जिसमें बन्दूक का तेल भरा है, 2 रिंच, 2 जली हुई मोमबत्ती व 4 मोमबत्ती व 1 माचिस की डिब्बी।

error: Content is protected !!