लाखों के जेवरात नगदी लेकर किशोरी गायब: 3 और लड़कियां फुर्र

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) किशोरी लाखों के जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी के साथ गायब हो गई। टाउन एरिया मोहम्मदाबाद निवासी पीड़ित पिता ने पुत्री के गायब होने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता ने कहा है कि मेरी पुत्री की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह 22 जनवरी की रात्रि करीब 12-30 बजे घर में रखे जेवरात 3 सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी कान के कुंडल, मंगलसूत्र, सोने की चैन, 2 सोने की नथुनी, 500 ग्राम चांदी की पायले, करधनी खडुआ व नगद 1 लाख रुपया लेकर चली गयी।

खोजबीन किया तो पता चला कमल गुप्ता पुत्र स्व० प्रमोद गुप्ता निवासी मोहल्ला आजाद नगर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। पुत्री को भगाने में आयुष गुप्ता पुत्र स्व मनोज निवासी शिवाजी नगर, पिन्टू गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता, पवन गुप्ता उर्फ छोटू पुत्र श्री प्राणेश गुप्ता निवासी आजाद नगर तथा विशाल उर्फ अंशुल गुप्ता पुत्र शांती स्वरूप गुप्ता निवासीगण राजीव नगर ने सहयोग किया है।

शमशाबाद थाना क्षेत्र की युक्ति घर से बिना बताए कहीं चली गई। थाना नवाबगंज क्षेत्र की युवती को थाना शमशाबाद के ग्राम रमापुर जसू निवासी प्रांशु पुत्र दयाराम बहला फुसलाकर भगा ले गया। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की युवती को थाना शमशाबाद के ग्राम रमापुर जसू निवासी मनीष पुत्र यदुनाथ रंगरेलियां मनाने के लिए भगा ले गया। जिनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

युवती को झुलसाया

थाना मऊदरवाजा के ग्राम महलई निवासी राजीव पुत्र सत्यभान ने गर्म पानी फेंक कर युवती को झुलसा दिया। पीड़ित पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!