फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) कादरीगेट थाना पुलिस ने सिपाहियों के साथ गुंडागर्दी करने वाले भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में थाना कादरी गेट रोडवेज चौकी के सिपाही
यशवीर सिंह ने बीते दिन रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में सिपाही यशवीर सिंह ने कहा है कि 28 जनवरी को अपने साथी आरक्षी अनुज कुमार व आरक्षी जय किशोर के साथ रोडवेज चौकी पर ड्यूटी कर रह थे। दोपहर करीब 2 बजे रोडवेज के कुछ यात्री आये और मौखिक शिकायत की कि एक लडकी व एक लडका भोलेनाथ मन्दिर जो कि रोडवेज बस स्टेण्ड फर्रुखाबाद में स्थित है के पीछे सार्वजनिक स्थान पर आपत्ति जनक अवस्था में है बेवजह उल्टी सीधी हरकतें कर रहे है।
हम पुलिस वाले वहां गये और देखा कि एक लड़की व एक लड़का खुले मैदान में आपत्ति जनक हरकतें कर रहे है। हम पुलिस वालों ने उन्हे वहां से जाने को कहा। तभी लड़के के साथ मौजूद लड़की मौके से चली गयी। लडके ने फोन करके अपनी बहन को मौके पर बुला लिया।दोनो भाई बहन चिल्ला कर लड़का अपना नाम प्रशान्त राजपूत पुत्र विनोद कुमार व लड़की अपना नाम आकांक्षा पुत्री विनोद कुमार निवासीगण शीश महल मस्जिद के पास बीवीगंज थाना मऊदरवाजा बताते हुए धमकाया कि पुलिस वालों हमसे मत उलझों जान से हाथ धोना पड़ेगा तुम्हे झूठे मुकदमें में फंसा देंगे। अकारण गाली गलौज करने लगे हम पुलिस वालों से लिपटकर लात घूसों से मारपीट करते हुये बर्दी फाड़ दी। हम पुलिस वालों ने आक्रोशित स्थिति को देखते हुये प्रशान्त को पूंछताछ हेतु चौकी रोडवेज पर आने को कहा।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि चौकी में ड्यूटीरत हम पुलिस वालों के कार्य सरकार में बाधा डाली गई। थाना अध्यक्ष कपिल चौधरी ने ने बताया कि आरोपी भाई बहन का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।
(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)













