मशाल जुलूस में चौकी इंचार्ज के निलंबन के नारे: बजरिया चौकी प्रभारी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी) आज सायं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में बजरिया चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की नारेबाजी की गई। मशाल जुलूस की शुरुआत टाउन हॉल तिराहा से की गई। दर्जनों आंदोलनकारी मशाल जुलूस को लेकर चल रहे थे और जोरदारी से नारे लगा रहे थे की बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह को सस्पेंड करो। पक्का पुल चौराहे पर जुलूस की समाप्ति के दौरान मशालों को सड़क पर डालकर जलाया गया। इस दौरान व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया।

जिसमें मांग की गई कि यदि चौकी इंचार्ज को एक सप्ताह के अंदर नहीं हटाया गया तो उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन आंदोलन कर भ्रष्ट चौकी इंचार्ज का पुतला दहन करने को विवश होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल ने एक सप्ताह पूर्व ज्ञापन के माध्यम से चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर आज व्यापार मंडल ने मशाल जुलूस निकाला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा यदि एक सप्ताह के अंदर चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह व सिपाही गौरव पर कार्रवाई नहीं हुई है। जिसको लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया गया है इनके भ्रष्टाचार की जांच चल रही है तब भी ये अभी तक लगातार भ्रष्टाचार कर रहे है।

श्री श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यदि एक सप्ताह के अंदर भ्रष्ट चौकी इंचार्ज व सिपाही को निलंबित नहीं किया गया तो व्यापार मंडल चौक चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठेगा। और धरना प्रदर्शन मशाल जुलूस पुतला दहन करने को कार्य को बाध्य होगा। चौकी इंचार्ज की भ्रष्टाचारी कार्यप्रणाली से क्षेत्र की आम जनता में व व्यापारियों में काफी आक्रोश है। चौकी इंचार्ज की अभद्र भाषा शैली व भ्रष्ट कार्य प्राणी से जनता व व्यापारी भयभीत है, ऐसे उप निरीक्षक को चौकी पर रहने का कोई हक नहीं है। चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और तत्काल निलंबित कर जनता को न्याय दिलाया जाए।

चौकी इंचार्ज का जवाब

बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह ने एफबीडी न्यूज़ को बताया अंकुर श्रीवास्तव के पक्ष का कोई व्यक्ति था, जिसकी दिल्ली नंबर की बाइक के कागजात न होने पर सीज कर दी थी। अंकुर बाइक को छोड़ने का दबाव बना रहा था।

error: Content is protected !!