फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने भैंस चोरों को तमंचों सहित गिरफ्तार किया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुए ग्राम गणेशपुर गढ़िया निवासी दिनेश उर्फ करू यादव पुत्र रामसिंह व नरेन्द्र उर्फ लम्बे यादव पुत्र अखिलेश को बाइक से जाते समय गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास भैंस चोरी के 3850 रुपये, 315 बोर के 2 तमंचे, कारतूस बरामद हुए। पकड़ी गई बाइक को सीज किया गया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम कुम्हौली निवासी धनीराम पुत्र रामस्वरूप ने बीते दिनों भैस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने भैंस चोरी के मामले में करू पुत्र रामसिंह, लम्बा पुत्र अखिलेश एवं सिंटू पुत्र रामसिंह पर संदेह जाहिर किया था। इन लोगों ने ग्राम दुर्गापुर निवासी बलवीर की भी पडिया चुराई थी। शातिर चोर करू ने पुलिस को बताया है की चोरी की गई भैंस साझेदार ने बेची है, जिसको पुलिस तलाश कर रही है।













