पकड़े गए कई व्यापारी: इकलाख ने दी पुनः आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस ने बिना अनुमति मशाल जुलूस निकाल कर दहशत फैलाने के आरोपी दो व्यापारियों को एवं एक व्यापारी के भाई को हिरासत में ले लिया है। पकड़े जाने के भय से व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव व उनके साथी फरार हो गए हैं। मशाल जुलूस निकालकर बाजार में दहशत फैलाने के वायरल किए गए वीडियों को प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के निर्देश पर ही व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की है। गठित की गई टीमों में बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह सहायक उप निरीक्षक राहुल कुमार मुकदमें के विवेचक भी शामिल हैं।

पुलिस ने छापा मार कर मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी जय कश्यप,मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी मजीद एवं मोहल्ला भीकमपुर निवासी आरोपी राजेंद्र के भाई परमेश्वर चौहान को पकड़ लिया है। पुलिस अंकुर श्रीवास्तव के अलावा व्यापारी रोहन कश्यप सचिन आदि व्यापारियों की तलाश में उनके घर पर एवं ठिकानों पर छापे मारे हैं।

आंदोलन करने करने की चेतावनी

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी एकलाख खां ने पुलिस के द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे को पुलिस का अन्याय बताते हुए निंदा की है। श्री खां ने कहा है कि पुलिस मुख्यमंत्री योगी कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। व्यापारी अंकुश श्रीवास्तव ने बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह के भ्रष्टाचार की शिकायत एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का वादा किया था लेकिन कोई जांच करवाई नहीं की गई। श्री खां आरोप लगाया की पुलिस ने व्यापारियों पर दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष के आरोप को नकारते हुए कहा है कि अंकुर ने भ्रष्टाचार से पीड़ित व्यापारी की आवाज उठाई है।

उन्होंने पुलिस अधिक से मांग की है कि बजरिया चौकी इंचार्ज के भ्रष्टाचार की इमानदारी से जांच कर निलंबन की कार्रवाई की जाये। व्यापारी नेता ने कहा है की न्याय पाने के लिए अदालत का भी सहारा लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा बाजार को भी बंद कराया जा सकता है। उन्होंने बताया की घटना की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है और मुख्यमंत्री को भी पूरी घटना से अवगत कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!