फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि वह मुकदमे से नहीं डरते हैं, जब तक भ्रष्ट चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि बीते दिन मेरे नेतृत्व में बजरिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया था। जिसमें भ्रष्टाचारी दरोगा के खिलाफ जांच कराकर निलंबित करने की मांग की गयी थी।
पुलिस ने हमारे 15 लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है, हम और हमारी टीम मुकदमें से डरने वाले नहीं है। यदि चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग पुनः सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होंगी चौकी इंचार्ज के खिलाफ हमारा आंदोलन चलता रहेगा। हम न तो मुकदमों सै भयभीत है और नहीं हमारे साथी।













