फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बाइकों की टक्कर लगने से थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला गुलाल निवासी निवासी रमेश चौहान की 45 वर्षीय पत्नी मनोरमा की मौत हो गई। मनोरमा दवा लेने बरौन अस्पताल जा रही थी। जब वह जयपुरिया स्कूल के सामने सड़क पार कर रही थी तभी कायमगंज की ओर से आए बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी तुरंत बाद पीछे से आये बाइक चालक ने भी महिला को टक्कर मार दी। इस बाइक पर तीन युवक सवार थे। जोरदार टक्कर लगने से महिला की तुरंत ही मौत हो गई। गुस्साये ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटने वाले युवकों को बचाया और उन्हें जाने ले जाने के बाद डाक्टरी उपचार कराया। गया। बताया गया कि कुटरा कॉलोनी फतेहगढ़ निवासी शिवम ने पहले बाइक की टक्कर मारी थी उसके बाद टक्कर मारने वाली बाइक पर थाना कंम्पिल के ग्राम जिजौटा निवासी आसू विकास एवं अमरजीत सवार थे। बाइक चालकों ने एक दूसरे पर महिला को टक्कर मारने का आरोप लगाया।













