फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) प्रदेश नेतृत्व ने अहंकार को लेकर गुटबाजी करने वाले व्यापार मंडल के नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है। आपसी विवाद न निपटाने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है। प्रदेश नेतृत्व के भय का तुरंत ही असर दिखाई पड़ा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने मीडिया को अवगत कराया है कि जैसा कि कुछ समाचार पत्रों एवं माध्यमों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि व्यापार मंडल मिश्रा गुट में आपसी मतभेद हैं, यह कथन पूर्णतः तथ्यहीन और भ्रामक है।
व्यापार मंडल मिश्रा गुट सदैव प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अनुशासित एवं संगठित रूप से कार्य करता आया है। जिला, नगर एवं युवा इकाइयां पूरी तरह से एकजुट हैं और संगठन में किसी भी प्रकार का आंतरिक मतभेद नहीं है। श्री शुक्ल ने कहा है कि कुछ स्तर पर सूचना के अभाव के कारण युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के बीच गलतफहमी उत्पन्न हुई थी, जिसे संगठनात्मक संवाद के माध्यम से स्पष्ट किया जा चुका है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे निर्देशित किया गया है कि इस विषय को सामूहिक बैठक आयोजित कर तथा प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद स्थापित कर पूर्ण रूप से सुलझाया जाए। अंकुर श्रीवास्तव एवं व्यापारियों के खिलाफ़ दर्ज मुकदमा समाप्त कराया जाए।
संगठन के हित में यह प्रकरण शीघ्र ही समाप्त कर दिया जाएगा।
व्यापार मंडल मिश्रा गुट पूरी मजबूती के साथ संगठन, अंकुर श्रीवास्तव और व्यापारियों के साथ है।




