फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस पर पत्रकार व उसकी पत्नी की पिटाई का धमकाये जाने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथी खान निवासी सानू का पुत्र मुजफ्फर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की फरियाद की है। शानू खान ने शिकायती पत्र में कहा है कि मैं खबरों का दंगल दैनिक समाचार पत्र में काइम रिपोर्टर हूं। मैं आज 3 फरवरी को करीब 11 बजे मोहल्ला नलिया डबग्रान थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में रिपोर्टिंग कर रहा था।
मेरी पत्नी तबुस्सुम भी साथ थी। तो सामने से थाना फर्रुखाबाद की पुलिस के दो सिपाही अंकित व मनोज चौधरी दो लोगों मारते पीटते ले जा रहे थे। तभी मैंने अपने कैमरे से अमानवीय व्यवहार का वीडियो बनाने लगा। सिपाहियों से पूछतांछ व सवाल करने पर दोनो सिपाही मुझे व उसकी पत्नी को मां बहन की गालियां देने लगे। मैने व उसकी पत्नी के द्वारा विरोध करने पर उक्त दोनों सिपाहियों के द्वारा प्रार्थी के हाथ से मोबाइल जबरदस्ती छीन कर उसमें से वीडियो डिलीट कर मोबाइल को जमीन पर पटक के फेंक दिया। और मेरी व उसकी पत्नी को लात घूसों व थप्पडो से मारपीट कर जेल भेज देने की धमकियां देकर भगा दिया। मैं उक्त घटना की शिकायत फर्रुखाबाद कोतवाली में करने गया था तो वहां से भी मुझे व उसकी पत्नी को भगा दिया गया।
घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने बताया की कथित पत्रकार ने पत्नी सहित पिटाई की झूठी शिकायत की है। किसका फोन टूटा है टूटा फोन कहां है। पुलिस चोरी छिपे पशुओं का मांस ले जाने वालों से पूछताछ करती है। जिनकी मदद करने के लिए कथित पत्रकार ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं।




