गिरफ्तार व्यापारियों के चालान: जमानत पर रिहा

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यापारियों के चालान कर दिए। जिनको जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी जय कश्यप व मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी माजिद अली की शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तारी दिखाकर चालान कर दिया। सिटी मजिस्टेट ने आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आज सुबह 9 बजे मोहल्ला तलैया साहबजाद गान निवासी अंजू सुल्तानी को घर से पकड़ लिया। पुलिस ने अंजू सुल्तानी एवं आरोपी राजेंद्र चौहान के भाई परमेश्वर चौहान को छोड़ दिया।

ग्राम नगला वजीर खारबंदी निवासी परमेश्वर चौहान को पुलिस ने बीते दिन पकड़ा था। पुलिस ने आज युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव व मोहल्ला भीकमपुर निवासी रोहन कश्यप की तलाश में उनके घर पर छापा मारा। इन लोगों के न मिलने पर पुलिस वापस लौट गई। मालूम हो की बढईगीरी का काम करने वाले माजिद अली युवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं रोहन कश्यप महामंत्री हैं जबकि जय कश्यप सदस्य हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस बैंक फुट पर आ गई है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि यदि जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला थाना पुलिस को शह नहीं देते तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं होता।

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इखलाक खांन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिला व नगर व्यापार मंडल में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया जिला व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल एवं नगर के सभी सहयोगी व्यापार मंडल के पदाधिकारी, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के साथ हैं। जो भ्रष्ट्र बजरिया चौकी इंचार्ज व सिपाही के निलंबन के लिए किये जाने वाले आंदोलन में मजबूती से साथ रहेंगे।

error: Content is protected !!