फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कुत्ते के द्वारा चलती बाइक से गिराए जाने से घायल आंगनवाड़ी सहायिका मालती देवी की मौत होने पर गांव में मातम छा गया। मालती देवी थाना मेरापुर के ग्राम देवसनी निवासी मुकेश चंद राजपूत की 23 वर्षीय पत्नी थी। मालती की 20 वर्षीय पुत्री स्वार्थी नाला नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह में बी फार्मा की पढ़ाई कर रही है। मालती 17 वर्षीय पुत्र शोभित के साथ पुत्री स्वार्थी से मिलने गई थी। शोभित मां मालती देवी को बाइक से घर ले जा रहा था। जब बाइक कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम बहादुर नगला के पास से गुजर रही थी उसी समय आवारा कुत्ते ने मालती देवी को धोती खींचकर बाइक से गिरा दिया। 
गंभीर घायल मालती देवी को सैफई ले जाया गया, वहां ऑपरेशन के बाद मालती देवी को आईसीयू में भर्ती किया गया था। आज सायं पोस्टमार्टम के बाद मालती का शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। मालती को देखने के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई, मालती आंगनवाड़ी सहायिका पद पर कार्यरत थी।




