फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) प्रदेश नेतृत्व का समर्थन मिलने से युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कार्रवाई न होने पर कल भ्रष्ट बजरिया चौकी इंचार्ज लछिमन सिंह का पुतला फूंके जाने की घोषणा की है। व्यापारी नेता अंकुर श्रीवास्तव ने अपना ऑडियो वायरल कर कहा है कि हम लोगों ने एसपी को ज्ञापन देकर भ्रष्ट बजरिया चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। कोई कार्रवाई न होने पर मशाल जुलूस निकाला था। उन्होंने एसपी को अवगत कराया है कि मेरे पास चौकी इंचार्ज के खिलाफ साक्ष्य है साक्ष्यों के आधार पर यदि चौकी इंचार्ज दोषी पाया जाये, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। चौकी इंचार्ज के दोषी न पाये जाने पर हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मनोबल तोड़ने के लिए 15 व्यापारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। व्यापारियों को पकड़ने के लिए पुलिस दविस दे रही है व्यापारियों को पड़कर गलत ढंग से चालान किए जा रहे हैं। पुलिस की ऐसी कार्रवाई से भ्रष्ट चौकी इंचार्ज के खिलाफ आवाज दबने वाली नहीं है ऐसी आवाज उठती रहेगी। खुशी जाहिर करते व्यापारी नेता श्रीवास्तव ने कहा है कि पूरा प्रदेश नेतृत्व हमारे साथ है, जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर चौकी इंचार्ज के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। व्यापारी नेता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि हम लोग 5 फरवरी को भ्रष्ट चौकी इंचार्ज का पुतला फूंकेगे। यदि पुलिस को हमारी जरूरत तो तो फोन कर हमें बताएं हम गिरफ्तारी आकर दे देंगे। गिरफ्तारी वाली धाराएं होने पर ही हमारा चालान किया जाये। उन्होंने कहा है कि हमारी पुलिस से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है और न ही पुलिस प्रशासन से, हम भ्रष्ट चौकी इंचार्ज के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई चाहते हैं।
व्यापारी नेता ने पुनः पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए उनका ध्यान मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाते जा रहे अभियान की ओर दिलाया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा है की जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटायेंगे। किसी भी हालत में भ्रष्ट चौकी इंचार्ज को नहीं रहने देंगे। प्रदेश स्तर से गली स्तर तक का व्यापारी एक है अब हम ज्यादा क्षमता से उग्र प्रदर्शन करके जनता को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।




