फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) विकास भवन में किसान दिवस के दौरान जागरुक किसान ने सातनपुर आलू मंडी में भ्रष्टाचार की पोल खोलकर सनसनी फैला दी। प्रगतिशील कृषक राममोहन दीक्षित ने शिकायत की कि मण्डी समिति सातनपुर में आलू किसानों के साथ आलू का मूल्य अगौछे में व्यापारी व आढती अपने हाथों को छुपाकर मूल्य तय करते है। जिससे सम्बन्धित कृषक को सही मूल्य का पता नही चल पाता है। उन्होंने आग्रह किया कि फसल का मूल्य खुली बोली लगाकर किया जाये, जिससे किसान को सही मूल्य का पता चल सके। डा0 महेन्द्र प्रसाद, बैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा द्वारा कृषकों को अवगत कराया कि अधिकाशं कृषक पशुओं के दूध न देने की स्थिति में जीवन निर्वाह आहार नही देते है। जिससे पशुओं में बाँझपन की समस्या बढती जा रही है। पशुओं को स्वस्थ रखने के लिये हरा चारा एवं दाना साल भर देना चाहिए है।
दूधारू पशुओं को 3 लीटर दूध उत्पादन पर 1 किलो ग्राम दाना देना होता है। दाना को हमेशा भिगो कर ही खिलाये समय-समय पर पशुओं की देख-रेख एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायें। बैठक की शुरुआत में उप कृषि निदेशक ने किसान दिवस में आये किसानों का अभिवादन करते हुये अवगत कराया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्रगति पर चल रहा है। सभी किसानों से आग्रह है कि अपनी एवं अपने परिवार के सदस्य जिनके नाम पर भूमि है उन सभी की फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करायें। साथ ही अपने खेतो की मिट्टी जॉच रिपोर्ट संस्तुति के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें एवं मृदा में जीवांश कार्बन बढाने हेतु हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं सडी़ हुई गोबर की खाद का अवश्य प्रयोग करें। पर्यावरण विशेषज्ञ श्रीमती गुंजा जैन द्वारा कृषकों को अवगत कराया कि कृषक बन्धु आलू में चेचक रोग के बचाव हेतु फसल चक्र व आलू बीज को बुवाई से पूर्व बीज शोधन अवश्य करें, फसलों में कम से कम उर्वरकों का प्रयोग करें, नैनो यूरिया, नैनो डी०ए०पी० का प्रयोग करें।
अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु कृषकों से अपील की एवं कृषकों द्वारा किसान दिवस में आयी शिकायतो का त्वरित निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निदेशित किया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुए किसान दिवस में कपिल कुमार परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण, अरविन्द मोहन मिश्र उप कृषि निदेशक, डा० महेन्द्र प्रसाद, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र जाजपुर बंजारा, डा० बी०पी०सिंह, अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, राघवेन्द्र सिंह जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, सुशील कुमार अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अजय पालीवॉल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, श्रीमती आरती कटियार, मण्डी निरीक्षक मण्डी समिति सातनपुर, संतोष कुमार खाद्य एवं रसद विभाग।
शैलेन्द्र सिंह क्षेत्रीय प्रबन्धक (इफको), सत्येन्द्र सिंह मत्स्य निरीक्षक, विनोद कुमार, सहायक अभियन्ता सिंचाई, जितेन्द्र कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, नितिन वर्मा, सहायक अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), विनोद कुमार, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सुरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक गन्ना विभाग, सतीश कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी/उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, श्रीमती अनुराधा अवर अभियन्ता नलकूप, विवेक कुमार, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक, रतीक दीक्षित कुमार, भूमि परीक्षण प्रयोगशाला लकूला बाग पंकज यादव, फसल बीमा योजना, डा० सत्येन्द्र प्रताप सिंह जिला परियोजना समन्वयक यू०पी०डॉस्प एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।




