होली स्थल पर कैमरे लगवाने व जबरन रंग न डालने की सलाह: पीस कमेटी की बैठक

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) रमजान व होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने के लिए कोतवाली में बुलाई गई बैठक में होली स्थल पर कैमरे लगवाने एवं जबरन रंग न डालने की सलाह दी गई। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने सभी व्यापारियों बस संभ्रांत व्यक्तियों को सुझाव दिया कि जहां होली स्थल पर कैमरे न लगे हो वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उन्होंने शराब पीकर अनावश्यक घूमने को गलत बताते हुए कहा कि होली पर किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न लगाया जाए। घर के अंदर ही त्यौहार मनाये, त्योहार पर गड़बड़ी मचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी पुलिस को सहयोग करने का वायदा करते हुए कहा की नशेड़ी लोगों को शाम 5 बजे तक कोतवाली में रोका जाये, नशा उतर जाने पर छोड़ दिया जाए।

तभी इंस्पेक्टर ने कहा कि हम बंद करेंगे आप लोग मदद करने आएंगे। तब अनुपम रस्तोगी ने कहा कि हम लोग शराबी की मदद नहीं करेंगे, शराबी की मदद करना मतलब शराबी हो जाने के समान है। अनुपम रस्तोगी ने कहा कि होली पर जुआ रोक लीजिए जो रात में होता है कहीं दंगा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शराबी से ज्यादा कोई मोहब्बत नहीं करता शराब पर मत जाइए, जाम पीने के बाद शराबी कहता है की दोस्त गाड़ी हम चलाएंगे। शराबी ठलुओं को दारु पिलाता है और कहता है कि मेरी तारीफ करो बवाल की जड़ जुआ होता है। सूफी संत पप्पन मियां ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल की प्रशंसा करते हुए कहा की होली के त्योहार पर रात में डीजे बजाकर और हंगामा मचाने वालों पर रोक लगनी चाहिए। पुलिस को रात के समय राउंड लगाना चाहिए होली का त्यौहार एक दिन का होता है। लोग चंदा करके होली के लिए लकड़ी एकत्र करते हैं वह लोग कैमरे का कैसे इंतजाम कर पाएंगे।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि यदि होली के त्योहार पर कोई निर्दोष पकड़ा जाए और व्यापार मंडल वाले ऐसे व्यक्ति की सिफारिश करें तो उसे छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता से जुड़ने पर ही सफलता मिलेगी और पुलिस का भय होना चाहिए। व्यापारी नेता राजू गौतम ने कहा की व्यापार मंडल का संगठन पुलिस का सहयोग करेगा। सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ने कहा की होली के दौरान पुलिस की तेज ग्रस्त होनी चाहिए लेकिन पुलिस नहीं घूमती है यदि पुलिस सक्रिय रहे तो पुलिस के भय से 99% तक झगड़े नहीं होगे। कुक्कू चौहान ने होली के त्योहार पर पुलिस के सहयोग की जिम्मेदारी लेने के लिए हाथ उठाने को कहा।

सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कहा कि बैठक की जानकारी मोहल्ले के लोगों को जरूर देना। उन्होंने व्यापारियों से होली के त्योहार पर दुकान का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण न करने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण पर व्यापारी का चालन करेंगे। रात 10 बजे के बाद डीजे बिना अनुमति के नहीं बजेगा। तभी अनुपम रस्तोगी ने कहा कि मैं तो मार्ग अवरुद्ध करने वाले टिर्री वालों से लड़ जाता हूं। श्री रस्तोगी ने सीओ सिटी से अनुरोध किया की कार्रवाई करने से पहले एक बार व्यापारियों को चेतावनी जरुर दी जाए। व्यापारी नेता अनुपम ने मांग कि कि कल दोपहर बाद ई रिक्शा के संचालक पर रोक लगा दे, कल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हमारे प्रतिष्ठान पर मीडिया के साथ वार्ता करेंगे। बैठक में सभासद अतुल शंकर दुबे, असलम अंसारी, संजय गर्ग, आकिल खान, व्यापारी नेता राकेश सक्सेना, मनोज मिश्रा, डॉक्टर महेंद्र श्रीवास्तव आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!