फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर के मोहल्ला पलडिया तिराहे पर कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के दौरान महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। बाइक तोड़ी गई। पलडिया तिराहा स्थित प्राइमरी स्कूल के गेट के बाहर लकड़ी के धोखे में धूम्रपान की बिक्री की जाती है। वही रखे नगर पालिका के कंटेनर में कूड़ा डाला जाता है। वहां कार खड़ी करने वाले व्यक्ति ने कूड़ेदान को खिसका दिया है। मोहल्ला दिलावर जंग निवासी अशोक पांडे की पत्नी श्रीमती साधना आज कंटेनर में कूड़ा डालने गई। सुनीता दुबे के पति खोखे पर बैठे थे जिन्होंने कूड़ा डालने का विरोध किया। इसी विवाद के दौरान जमकर मारपीट व पथराव हुआ। 112 पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। 
वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। साधना पांडे ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में कहा है की स्कूल के पास रखे खोखे में नशा पत्ती का सामान बेचा जाता है। मैंने वहां कूड़ादान रखने को कहा तभी हितेंद्र पांडे के तीनों लड़के व महिलाएं मेरे घर के अंदर घुस आई घर से खींचकर मेरी पिटाई की गई। जब मेरी बेटी पूजा उर्फ कोमल बचाने आई तो उसकी भी पिटाई की गई। मुझे कॉलोनी की महिलाओं ने बचाया उनके साथ भी मारपीट की गई। साधना पांडे ने आरोप लगाया कि कन्हैया दुबे, रिसब कल्लू, आयुष दुबे, अनीता, सुनीता ने मुझको बुरी तरह पीटा है। मेरी बाइक तोड़ी गई
दूसरी ओर से सुनीता दुबे, दुर्गेश मिश्रा, जानकी शुक्ला, सरिता कुमारी, निशा दुबे ने भी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
जिसमें महिलाओं ने आरोप लगाया कि अशोक पांडे की पत्नी सत्यमा, रूप कुमार सक्सेना, कुसाग्र मिश्रा, हर्ष मिश्रा, सत्यम मिश्रा, बजरंगी आदि ने सुनीता दुबे व दुर्गेश मिश्रा के साथ मारपीट की। मारपीट में दुर्गेश मिश्रा का सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया सुनीता को चोट लगी। आरोप लगाया गया की कल्पना पांडे के पुत्र मनु पांडे ने गाली गलौज किया है, जिसका वीडियो मौजूद है कूड़ेदान को रखने के लिए झगड़ा किया गया। बताया गया कि पहले मंगलसूत्र के लूट की तहरीर दी गई पुलिस की हड़काने पर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखा गया।




