राजस्व कर्मी गलत रिपोर्ट लगाकर करते हैं परेशान: समाधान दिवस में खानापूर्ति

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) राजस्व विभाग के मोटी खाल वाले कामचोर कर्मचारी की टालमटोल एवं गलत रिपोर्ट लगाये जाने के कारण संबंधित ग्रामीण बेहद परेशान है। आज हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 फरियादियों में सबसे ज्यादा 38 शिकायतें राजस्व विभाग की आई। जबकि पुलिस विभाग की 10 बिजली विभाग की 5 विकास विभाग की 4 तथा अन्य विभागों की 11 शिकायतें की गई। मीडिया को बताया गया की मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। बताया गया कि जो शिकायतें गलत ढंग से की जाती है उन्हीं को निस्तारित दिखाया जाता है। कई महीनो से समस्याओं का समाधान न होने पर पीड़ित ग्रामीण निरंतर शिकायतें करते हैं।

राजस्व विभाग के अधिकांश लेखपाल एवं कानूनगो टालमटोल कर गलत रिपोर्ट लगते हैं। इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को रहती है लेकिन कोई भी निष्पक्ष जांच कर कर कार्रवाई नहीं करता है। आज के समाधान दिवस में सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे। उनको भी मालूम है कि राजस्व विभाग के कर्मचारी किस तरह ग्रामीणों को परेशान करके रुपए बसूलने का प्रयास करते हैं। जो व्यक्ति मुंह मांगी रकम दे देता है उसका तुरंत ही काम हो जाता है। सांसद के संरक्षण में सजातीय लेखपाल मनमाने ढंग से काम करने के लिए चर्चित है। एक अन्य मामले में चर्चित लेखपाल अमित प्रताप ने सौ फीसदी गलत रिपोर्ट देकर एसडीएम सदर को गुमराह किया है।

बीते 5 वर्षों से एक ही मामले में अनेकों बार शिकायत करने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट को जांच रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है। बताया गया कि राजस्व विभाग में एक गिरोह सक्रिय है जो रुपए लेकर तुरंत ही काम करवा देता है और रुपए लेकर विरोधियों के काम को रुकवा भी देता है। एक दलाल दिनभर तहसील में मौजूद रहता है उसकी इतनी हिम्मत हो गई है कि वह कानूनगो की सीट पर भी खुले आम बैठता है। जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी एवं एसडीएम सदर को आए दिन शिकायतें की जाती है। लेकिन इन अधिकारियों के द्वारा कभी इस बात की जांच नहीं की जाती है की जो आदेश किया था उसकी जांच रिपोर्ट आई है कि नहीं। रिपोर्ट सही है या गलत। कानून व्यवस्था के मामले में भले ही योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर चल रही है लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारी अपनी करतूतों से भाजपा सरकार की लुटिया को डूबा सकते हैं।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण करने के बाद तहसील सदर नगर पालिका एवं थाना मऊ दरवाजा का निरीक्षण कर सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का तुरंत ही निस्तारण कर किया जाए।

error: Content is protected !!