फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) एआरटीओ विभाग के द्वारा चलाए गए अभियान में बच्चों को ढोने वाले वाहन सीज कर जुर्माना किया गया। एआरटीओ की टीम ने स्कूली बच्चों को भूसे की तरह भरकर ले जाते समय मारुति वैन व बोलेरो को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को सीज कर 61 हजार रूपयों का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड सामान ढो़ने वाले तीन ट्रैकों को भी सीज का 95 हजार का जुर्माना लगाया गया। आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेले के आयोजन के दौरान भाड़े पर चलने वाले वाहनों पर एकबारीय टैक्स जमा करने की जानकारी दी गई।
पकड़ा गया घटिया सरसों का तेल
खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने नगर के मोहल्ला गढी शाकिर अली स्थित अनुरुद्ध कुमार पुत्र ज्योति स्वरूप के एक्सपेलर पर छापा मारा। टीम के सदस्यों ने घटिया सरसों तेल होने की आशंका में तेल का नमूना भरा। शेष 235 किलो सरसों के तेल को सीज किया गया, सीज किए गए तेल की कीमत 39950 रुपये बताई गई।




