पुलिस से मारपीट पथराव करने वाले ग्रामीणों पर केस

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना पुलिस ने मारपीट कर पथराव करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने हमलावर ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज ने कहा है कि 21 फरवरी को पीआरवी संख्या 7871 द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम नगला जोध में कालर रिषी प्रताप ने सूचना दी कि मनीष, पंकज मोनू निवासीगण नगला जोध आदि अवैध मकान का निर्माण कर रहे है। मना करने पर नही मान रहे है।

इस सूचना पर मै चौकी प्रभारी खुदागंज अनिल कुमार हमराह हेड कांस्टेबिल कृष्णपाल व कांस्टेबिल खेमचन्द्र के नगला जोध पहुंचा। निर्माण करने को मना किया तो उपरोक्त लोग उत्तेजित होकर गाली गलौज करने लगे। जिसकी सूचना थाना प्रभारी को देकर अतिरिक्त फोर्स की मांग की। अतिरिक्त फोर्स आने पर मनीष, पंकज, मोनू एवं 8-10 अज्ञात पुरुष व 15-20 महिलाएं हम पुलिस वालो के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गयी।

महिला कांस्टेबिल चंचल के साथ हाथापाई करने लगे जिससे महिला कास्टेंबिल की वर्दी अस्त व्यस्त हो गयी और सरकारी कार्य मे व्यव्धान उत्पन्न करने लगे। जब इन्हे ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो सरकारी जीप के आगे खडे होकर पत्थर फेकने लगे। जिससे गांव वालों मे भय व आतंक का माहौल उत्पन्न हो गया और भगदड़ मच गयी। इस मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर राजीव कुमार को सौंप गई है। खुदागंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

error: Content is protected !!