फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) ताजियों में आग लगाने के मामले में शातिर अपराधी छुआरा को गिरफ्तार किया गया है। मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने उप निरीक्षक पंकज कुमार एवं राघवेंद्र सिंह के सहयोग से काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम बाथम उर्फ छुआरा पुत्र भइया लाल को 315 बोर तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। शिवम ने पुलिस को बताया है कि उसने 8-10 दिन पूर्व कर्बला में आग लगाई थी। मालूम हो कि रकाबगंज खुर्द शारिब हुसैन रिजवी ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कर्बला में आग लगाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आग लगाए जाने से ताजिए एवं आलम जल गए थे आग लगने वाले ने कब्र को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।




