फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मेरापुर थाना क्षेत्र के दो मकानों से चोर लाखों के जेवर व नगदी निकल गए। ग्राम अर्जुनपुर निवासी प्रमोद सिंह एवं अवधेश सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। 21 फरवरी की रात प्रमोद की मां श्रीमती बिट्टन देवी घर में अकेली थी। वह रात के समय बरामदे में सोई थी रात के समय चोर मेन गेट अलमारी एवं बक्से का ताला तोड़कर जेवरात व व नगदी निकाल गए। बिट्टन देवी को सुबह चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला कि कि सोने की 2 चैन, सोने की 3 अंगूठी, झुमकी एवं करीब 8 हजार रुपए निकाल गए। सूचना दिए जाने पर 112 नंबर पुलिस घटना स्थल पहुंची। 
जानकारी मिलने पर दिल्ली में रहने वाले प्रमोद घर पहुंचे। पडोसी अवधेश सिंह ने पुलिस को अवगत कराया कि 21 फरवरी की रात चोर घर से सोने की 4 चूड़ी, हार, सोने की 4 अंगूठी एवं 40 हजार रुपए चुरा गए। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया कि चोर पड़ोसी भाई नरेंद्र सिंह परिहार के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे थे। भाई के नाती के जाग जाने के कारण चोर भाग गए। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर अभी तक मौके पर जाकर जांच पड़ताल तक नहीं की है।




