गैंगस्टर जुबैर खान की 22 करोड़ की संपत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) प्रशासन ने धोखाधड़ी एवं फर्जी जीएसटी से बनाई गई गैंगस्टर जुबेर खान की 23 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली। जिलाधिकारी के आदेश पर कायमगंज के तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी राजस्व कर्मचारी व पुलिस फोर्स के साथ गढी नूरखा पहुंचे। मोहल्ला गढी इज्जत निवासी गैंगस्टर जुबेर खान की संपत्ति की कुर्की के लिए मुनादी कराई गई। जुबैर की गढ़ी नूरखा स्थित विशाल मकान, मऊ रशीदाबाद में स्थित करोड़ों कीमती बड़े गोदाम, लखनपुर में कीमती कृषि योग्य भूमि, बैंक खातों की नकदी कई वाहनों को कुर्क किया गया। अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 22,35 लाख, चल संपत्ति का मूल्य 69,623 है।

गैंगस्टर जुबैर खान की कुर्की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जुबैर खान एक संगठित गिरोह का संचालन करता था। जिस पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी जीएसटी नंबर के जरिए अवैध व्यापार कर अकूत धन अर्जित करने के मामले दर्ज हैं। जांच में पाया गया कि जुबैर ने अपनी मां रुखसाना के नाम पर बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं, जिनका कोई वैध आय स्रोत नहीं मिला।

26 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

मेरापुर थाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्त/गैंगलीडर जुबैर खान उपरोक्त व उसके परिवारीजनों/सहयोगियों की कुर्क की गयी चल/अचल सम्पत्ति का कुल योग—- 26,51,19,623.31/- (छब्बीस करोड़ इक्यावन लाख उन्नीस हजार छः सौ तेईस रूपये इक्कतीस पैसे)

उपरोक्त अभियोग में जब्तीकरण की कार्यवाही के अन्तर्गत अभियुक्त/गैगलीडर जुबैर खान पुत्र लड्डन खान निवासी मो0 गढी इज्जत खां कस्बा व थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ द्वारा गैंग के सह अभियुक्तों के साथ मिलकर अपने व परिजनों/सहयोगियों के नाम अवैध रूप से अर्जित की गयी अचल व चल सम्पत्ति उपरोक्त कीमत करीब 26,51,19,623.31/- (छब्बीस करोड़ इक्यावन लाख उन्नीस हजार छः सौ तेईस रूपये इक्कतीस पैसे) को आज दिनांक 23.02.2026 को कुर्क कराया गया है तथा अभियोग में अब तक कुल 26,51,19,623.31/- रुपये की सम्पत्ति को जब्त किया गया है। गैंगेस्टरों व माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपरोक्त अभियोग में शीघ्र ही अन्य अवैध सम्पत्तियों की भी जानकारी करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

error: Content is protected !!