फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाने के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संजय गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ लखपति गंगा में डूब गया। मोहल्ला मिठइया गली निवासी मुनीम जी का आज दोपहर बाद अटैइयन घाट पर दाह संस्कार हुआ। इसी दौरान राहुल साथियों के साथ गंगा नहाते समय गहराई में पुल के निकट जाकर डूब गया। यह जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अपराध तफरी मच कर सनसनी फैल गई। राहुल के परिजन रोते बिलखते श्मशान घाट पहुंचे। 
राहुल की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया, काफी प्रयास करने के बावजूद गोताखोर राहुल को तलाश नहीं कर सके। चर्चा है कि की गंगा में डूब जाने से राहुल की मौत हो गई है, उसका शव वह गया है। राहुल रेलवे स्टेशन के निकट फिंगर एवं मोमोज की ठेली लगाकर गुजारा करता था।
हादसे में हलवाई की मौत

हादसे में थाना मेरापुर के ग्राम रुकइया निवासी 55 वर्षीय रामबाबू हलवाई की मौत हो गई। हलवाई का काम करने वाले रामबाबू बाइक पर कारीगर रंजीत को बैठाकर गनेशपुर जा रहे थे। जब वह अचरा खलवारा मार्ग से गुजर रहे थे तभी ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे धीरज ने रामबाबू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान रामबाबू की मौत हो गई।




