कार की टक्कर से पलटे ई- रिक्शा सवार बालक की मौत: ड्राइवर घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) कार की टक्कर से पलटे ई- रिक्शा सवार बालक तेजांश तिवारी की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। नगर के मोहल्ला साहबगंज नारायन दास निवासी शिक्षक राजीव त्रिवेदी की बेटी की बीती रात आवास विकास स्थित डायमंड पैलेस में शादी हुई। मोहल्ले के अभिजीत तिवारी पत्नी पत्नी पूजा, 3 साल के बेटे तेजांश, बड़े बेटे कृष्णा एवं छोटे भाई की पत्नी बंटी के साथ शादी समारोह में दावत खाकर ई- रिक्शा के द्वारा वापस घर जा रहे थे। रात करीब देढ़ बजे ई- रिक्शा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने से गुजर रहा था।

उसी समय सामने से तेजी से आई कार चालक ई- रिक्शा में टक्कर मारता हुआ भाग गया। ई- रिक्शा पलटने से तेजांश व काशीराम कॉलोनी निवासी ड्राइवर सोनू जाटव घायल हो गया। दुर्घटना में अन्य स्वरों को भी अंदरूनी चोटें लगी। घायल तेजांश व ड्राइवर को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने तेजांश को मृत घोषित कर दिया। कार्य वाहक थाना प्रभारी दीपक राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की जांच में पता चला कि कार नंबर यूपी 76/ ए आर 9992 के चालक ने ई- रिक्शा में टक्कर मारी थी। रोडवेज चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने आज शव का पंचनामा भरा।

error: Content is protected !!