युवक ने दोस्ती करके वृद्ध का लाखों के जेवर व नकदी उड़ायी

फर्रुखाबाद(एफबीडी न्यूज़) शातिर युवक ने मंदिर में वृद्ध से दोस्ती करके उसके घर से लाखों के जेवर व नकदी उड़ा दी। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला नुनहाई निवासी 80 वर्षीय कमलाकांत पांडे युवक से दोस्ती करके लुट गए हैं। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले कमलाकांत पांडाबाग मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। इसी दौरान उनकी मोहल्ला सेनापति निवासी हिमांशु मिश्रा से दोस्ती हो गई। हिमांशु मंदिर में भजन गाकर कमलाकांत के पास बैठकर दोस्ती कर ली। विश्वास हासिल करने के बाद हिमांशु अक्सर कमलाकांत के घर भी जाने लगा। हिमांशु 15 फरवरी को मंदिर से कमलाकांत के घर चला गया। वहां जाकर उसने चाय पीने की इच्छा जायद की।

कमलाकांत ने हिमांशु के सामने ही कनस्तर से रुपए निकाले और दूध लेने चले गए। इसी दौरान शातिर हिमांशु ने कनस्तर के रूपयों के अलावा कमरे में रखे जेवरात ढूंढ कर चला गया। जब कमलाकांत वापस घर पहुंचे तो वहां हिमांशु को न देखकर चकित रह गए कनस्तर में रुपए व जेवरात गायब देखकर काफी गहरा सदमा लगा। उन्होंने हिमांशु को तलाश किया हिमांशु के न मिलने पर तिकोना चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र दिया। बीते दिनों पल्ला चौकी इंचार्ज ने मंदिर जाकर हिमांशु को तलाश किया। पता चला कि हिमांशु घर से भी गायब हो गया है। आज कमलाकांत ने मंदिर में साथी श्रद्धालुओं को हिमांशु की करतूत बता कर लुट जाने की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि हिमांशु कमरे से दो सोने की अंगूठी झाले सहित 4 लाख की चपत लगा गया है।

घटना में नया मोड़: गलत दी गई जानकारी

वद्ध कमलाकांत पांडे ने साथियों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया है। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया के वृद्ध के बेटे ने कोतवाली आकर मुझसे शिकायत की थी कि उसके पिता ने हिमांशु मिश्रा के बताए जाने पर कादरी गेट क्षेत्र के सर्राफ के यहां जेवरात गिरवी रखे थे। बाद में हिमांशु ने सर्राफ से जेवरात लेकर बेच दिए हैं। वृद्ध का बेटा पिता के गिरवी रखे जेवरात लेने के लिए गया तो सर्राफ ने बताया कि जिस युवक ने जेवरात गिरवी रखे थे उसी ने जेवरात बेच दिए हैं। श्री सोलंकी ने बताया कि मैंने युवक को सलाह दी है कि वह थाना कादरीगेट में शिकायत करें। घटना कोतवाली क्षेत्र की नहीं, कादरीगेट थाना क्षेत्र की है।

(मुन्ना गुप्ता की रिपोर्ट)

error: Content is protected !!