फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने आज यहां कहा है कि नौकरी मत मांगो, उद्योग लगाकर लगाकर नौकरियां देने का काम करो। श्री गुप्ता ने आज शाम नगर के नेहरू रोड स्थित सिद्धिविनायक ज्वेलर्स के मालिक व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर मीडिया से वार्ता की। श्री गुप्ता ने यहां आने के उद्देश्य को उजागर करते हुए बताया कि संगठन को दुरुस्त करके जाऊंगा। गलती करने वाले पदाधिकारी को डाटूंगा संगठन विरोधी काम करने वालों को निकालूंगा और अच्छा काम करने वालों की तरक्की करूंगा। किसी भी व्यापारी को संगठन की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ढाई करोड़ व्यापारियों का बड़ा संगठन है। 
सवालों के जवाब में बताया कि यदि कोई व्यापारी कारोबार नहीं करता है ऐसे लोगों की छानबीन की जाएगी अनैतिक व्यापार करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। यदि कोई अच्छे आचरण व चरित्र वाला व्यक्ति संगठन से जुड़ सकता है। श्री गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को एक नंबर का काम करके सरकार को अधिक से अधिक टैक्स देकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भ्रांतियां हैं उन्होंने जिला अध्यक्ष को विवाद निपटाने का निर्देश देते हुए कहा कि एफआईआर जांच के बाद समाप्त हो जाएगी। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने बताया कि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आने के बाद किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि मैंने एसपी व एडिशनल एसपी से बात की है मुकदमे की गलत धाराएं हट जायेगी, अधिकारियों से वार्ता के बाद किसी भी व्यापारी के यहां न तो दबिश दी गई और न ही किसी को थाने बुलाया गया।
प्रदेश महामंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि छोटे व्यापारियों के हित में ऑनलाइन 2000 से कम की खरीदारी नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक्ट बनना चाहिए, वह इस संबंध में वाणिज्य मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराएंगे, छोटे व्यापारियों को मुद्रा लोन से काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि यदि छोटे व्यापार बंद हो जाएंगे तो बाजार शमशान की तरह नजर आएंगे। उन्होंने स्थानीय बाजार, स्थानीय उत्पादन पर जोर देते हुए कहा की संडे एवं सप्ताहिक व्यापार लगे या न लगे को लेकर व्यापारियों में मतभेद है इसकी नीति बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के प्रयास से जीएसटी में 24 उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के प्रयास से जीएसटी में 24 संशोधन कराए गए हैं, अभी भी कुछ कमी है जिसको बोर्ड में रखेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि व्यापारियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाये और बच्चों को बताएं कि वह नौकरी न मांगे बल्कि अपनी इंडस्ट्री लगाकर दूसरों को रोजगार दे। व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, राजू गौतम, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, सीता भदौरिया, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
बैठक का संचालन अनुपम रस्तोगी ने किया।संशोधन कराए गए हैं, अभी भी कुछ कमी है जिसको बोर्ड में रखेंगे। प्रदेश महामंत्री ने जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि व्यापारियों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाये और बच्चों को बताएं कि वह नौकरी न मांगे बल्कि अपनी इंडस्ट्री लगाकर दूसरों को रोजगार दे। व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, राजू गौतम, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, सीता भदौरिया, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव,श्याम सुंदर गुप्ता, अवधेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनुपम रस्तोगी ने किया।




