बेटा ही निकला पिता का हत्या: गिरफ्तारी होने पर खुलासा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बेटा अमन कुमार ही पिता सुनील कुमार उर्फ नेकसे का हत्यारा निकला। थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी नेकसे की 13 फरवरी को खेत में आलू खोदते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बेटे अमन कुमार ने ही अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस प्रकाश में आये अमन कुमार पुत्र स्व० सुनील कुमार उर्फ नेक्से को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमन कुमार की निशादेही पर आलाकत्ल एक डण्डा काली नदी के किनारे जंगल से बरामद किया है।

पूंछताछ करने पर अमन ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता सुनील कुमार मुझसे व मेरी माता जी से अलग मेरे चाचा अनिल कुमार के साथ रहते थे। वही खाते थे और उन्ही की खेती करते थे, जो पैदा होता था, वह सब चाचा को देते थे। मुझे शक था कि मेरे पापा मेरे हिस्से की जमीन मेरे चाचा व मेरे चचेरे भाई को लिख देंगे। मेरी माता व मेरे नाम कुछ नही करेगे। मेरी शादी के लिये मुझे देखने लोग आये थे, उन लोगो से भी मेरे पिता ने कह दिया था कि इस लडके से मेरा कोई सम्बन्ध नही है। 13 फरवरी को मैं अपनी मोटर साइकिल से पापा के जाने से पहले खेत पर पहुंच गया था। पापा जब खेत में आलू खोदने लगे तो मैने आलू खोदते समय उनके सिर में पीछे से डंडे मार-मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मैने डंडा काली नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया था।

error: Content is protected !!