युवती ने लगाई आग: लिखा सुसाइड नोट

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पीड़ित युवती ने सोसाइटी नोट लिखने के बाद शरीर में आग लगा ली। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी स्थिति गंभीर बनी है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम जिजपुरा निवासी
स्वर्गीय महेंद्र की 21 वर्षीय पुत्री नीलम काफी दुखी थी टेंशन में होने के कारण नीलम ने सुसाइड नोट में आग लगाने का कारण लिखा और देर शाम अपने शरीर में आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। नीलम को गंभीर अवस्था में सीएच सी कायमगंज ले जाया गया। बताया गया की युक्ति पांच भाइयों में अकेली बहन है। कायमगंज के सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि आग लगाने के कारण युवती नीलम 95% झुलस गई है।

घटनास्थल पर सुसाइड नोट एवं चिपकाने वाला टेप मिला है। प्रारंभिक जांच में जांच में पता चला है कि युक्ति ने आत्महत्या करने के लिए आग लगाई है फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। श्री द्विवेदी ने बताया की युवती को लोहिया अस्पताल भेजा गया हालत गंभीर होने के कारण युवती को सैफई हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मैं एवं कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।

error: Content is protected !!