फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ पत्नी की तरह संबंध बनाए गए। पीड़ित युवती ने थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला झौनी निवासी रोहन शाक्य पुत्र पेशकार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जब युवती ने अवैध संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
युवती को दोबारा भगाया
कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा निवासी 17 वर्षीय युवती को बहलाकर गाड़ी से भगाया गया। युवती की पीड़ित मां ने मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी राहुल मिश्रा पुत्र श्रीकृष्ण के विरुद्ध बेटी को भगाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के मुताबिक युवती 22 फरवरी को दिन के 2 बजे घर से राशन लेने गई थी। रास्ते में राहुल प्रेमिका को भगा ले गया। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है की बेटी को भगाने में श्रीकृष्णा मिश्रा ने बेटे राहुल की मदद की है, राहुल पहले भी बेटी को भगा ले गया था।




