फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) दलित युवती नीलम जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के मामले में गोपाल शाक्य पर आरोप लगाया गया है। परिजनों ने मीडिया को बताया कि कोतवाली अलीगंज के ग्राम झकरई निवासी गोपाल शाक्य ने युवती के मुंह पर टेप लगाया और उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
बताया गया की गोपाल एक साथी के बाइक से आया था। युवती के नीलम से प्रेम प्रसंग बताए गए हैं। किसी बात को लेकर या तो गोपाल ने आग लगाई है या युवती ने स्वयं ही आग लगाई है। एक बालक ने नीलम को मुंह में टेप लगाते देखा है। घटनास्थल पर पेट्रोल की खाली बोतल एवं टेप के अलावा सुसाइड नोट मिला है। 
गंभीर अवस्था में नीलम ने घटना की जानकारी किए जाने पर अर्ध बेहोशी अवस्था में बताया कि गोपाल ने आग लगाई है। उसके साथ दुष्यंत था। बताया गया कि नीलम घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जानवरों वाली झोपड़ी में आज से झलसी अवस्था में देखी गई। घटनास्थल के निकट नीलम के परिवार की दादी सतानो देवी घास काट रही थी कराहने की आवाज सुनकर वह झोपड़ी में गई तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

युवती गांव के ही रोजगार सेवक उमेश की भतीजी है। उमेश ने मीडिया को बताया की जो सुसाइड नोट मिला है वह राइटिंग नीलम की नहीं है राइटिंग का मिलान किए जाने पर पता चल जाएगा। मालूम हो कि नीलम के पिता ग्राम जिजपुरा निवासी महेंद्र सिंह की 2 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।




