मुख्यमंत्री से व्यापारियों से रिश्वत मांगने वाले दरोगा की शिकायत : मुकदमा वापस कराने की मांग

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि दरोगा कथित आरोपी व्यापारियों से रुपये मांग रहा है। आज दोपहर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सदानंद शुक्ला एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोह0 इख़लाक खान को अगुवाई में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों का सबसे लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन है। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल इसकी युवा इकाई के रूप में पूरे प्रदेश में सक्रिय है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया जा रहा है।

थाना मऊदरवाजा में व्यापारियों पर लगे फर्जी मुकदमा को समाप्त करने भ्रष्टाचार में लिप्त चौकी इंचार्ज बजरिया पर कार्यवाही एवं निलम्बित करने की मांग की जा रही है। 1 फ़रवरी 2026 को थाना मऊदरवाजा में अपराध संख्या 0046 /26 धारा 191 (२) 191 (३) 190 / 223 / 287 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी तरीके से व्यापारियों को फांसा गया है। जबकि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को बजरिया चौकी इंचार्ज व एक सिपाही के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन के माध्यम से जांच कराने की मांग की थी। जिसमें एक सप्ताह में अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन करने की भी बात ज्ञापन के माध्यम से कही गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक सप्ताह तक कोई संज्ञान न लेने पर युवा उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों द्वारा एसपी को याद दिलाने के उद्देश्य से एक शांति पूर्वक मशाल जुलूस निकाला गया था।

जिसमें किसी प्रकार की कोई शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ी थी एवं कानून व्यवस्था व भगदड़ नहीं मची थी न कोई दुकानें बंद हुई थी। जिसकी जांच उस क्षेत्र के व्यापारियों व वहां की जनता से की जा सकती है। जबकि अनेकों वर्षों से राजनीतिक दलों द्वारा एवं अन्य संगठनों द्वारा सैकड़ों बार फर्रुखाबाद में मशाल जुलूस निकाले गए है कभी भी इस तरह प्रशासन द्वारा कभी भी किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। क्योंकि यह मशाल जुलूस पुलिस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध था इस लिए पुलिस ने अपनी बदनामी के भय से तथा भविष्य में कोई पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा पाए इस कारण जल्द बाजी में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें 15 नामजद 5 से 7 अज्ञात व्यापारियों के नाम है। सीएम को अवगत कराया गया कि आपके जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े निर्देश है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत यह फर्जी मुकदमा लिखा गया है भ्रष्टाचार की अगर कोई आवाज़ उठाएगा तो उसका मुंह बंद करने के उद्देश्य से उस पर इस तरह फर्जी मुकदमे पुलिस लगाएगी, तो कोई भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ नहीं उठा पायेगा। जिससे भ्रष्टाचार को और बल मिलेगा, हर कोई भ्रष्टाचार के विरुद्ध बोलने से भी डरेगा और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री से फरियाद की गई कि इस फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस किया जाए। थाना मऊदरवाजा के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार मुकदमे में नामजद व्यापारियों को थाने में बुलाकर रूपयों की मांग कर रहे है रुपए न देने पर ज़बरिया पकड़ कर 151 में में बंद करते है।

कई व्यापारियों को जेल भी भेज चुके है जबकि मुकदमे की धाराओं के आधार पर किसी को जेल भेजने का अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत हुआ है उनके व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी है या सहयोगी मिलने वाले है जिनका इस मुकद्दमे से कोई सम्बन्ध नहीं है उन व्यापारीयो को फोन करके और उनके घर दबिश देकर दरोगा राहुल कुमार 10 हजार रूपये की मांग कर रहे है। न देने पर सबको जेल भेजने की धमकी दे रहे है। इतने भ्रष्टाचार के आरोपों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नज़र अंदाज किया जाना भ्रष्टाचार में लिप्त चौकी इंचार्ज पर कोई कार्यवाही न करना भी जांच का विषय है। जबकि अखबारों एवम मीडिया के माध्यम से पता चला है की चौकी इंचार्ज बजरिया लछिमन सिंह ने अन्य लोगों से भी रिश्वत मांगी, न देने पर चलती गाड़ी का पीछे से फोटो खींचकर चालान कर दिया।

इस बात को भी पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर चौकी इंचार्ज बजरिया लछिमन सिंह के ऊपर कोर्ट से भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए है यह प्रकरण अखबारों में छपा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के हर जिले से व्यापार मंडल के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम हर जिले के जिलाधिकारी को इस फर्जी मुकदमे के विरुद्ध ज्ञापन दें रहे है, कि फर्रुखाबाद के सम्मानित व्यापारीगणों पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने पर लगे फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया कि व्यापारियों पर लगे इस फर्जी मुकदमे को वापस कराने का आदेश पारित करने की कृपा करे। तथा भ्रष्टाचार में लिप्त सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करके निलम्बित कराये।

ढिलाई बरतने वाले सभी उच्च अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करें। ज्ञापन देते समय जिला महामंत्री नरेश पालीवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया उर्फ लालू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर संयुक्त महामंत्री रामजी पाठक, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर महिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा, नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, मनोज कुमार नगर अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन अरुण अग्निहोत्री, महिला जिला महामंत्री हेमलता मिश्रा, जिला महिला संयुक्त महामंत्री अनीता शर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष सीता भदौरिया, डॉ महेंद्र कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष अंगूरी बाग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!