सलमान खुर्शीद को राज्य सभा भेजा जाये: मुस्लिम महासंघ की पैरवी

फर्रुखाबाद। 25 फरवरी(एफबीडी न्यूज़) अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को राज्य सभा भेजे जाने की पैरवी की है। कोई महत्वपूर्ण पद न होने के कारण सलमान खुर्शीद पार्टी के हासियें पर चल रहे हैं। गृह जनपद में भी उनका कोई जनाधार नहीं बचा है। श्री खुर्शीद के खास समर्थक उनको सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं।

आज अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की एक आवश्यक बैठक संगठन के उपाध्यक्ष मोहल्ला सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी बाबर खान के आवास पर हुई। बैठक में हाजी वसी मुजम्मा खान ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से सलमान खुर्शीद को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की।

इंजीनियर इलियास खान, अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद ताज आदि दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं से अपील की कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस बार राज्यसभा में भेजा जाये। श्री खुर्शीद उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में एक जाना पहचाना चेहरा है।

जो राज्यसभा में अल्पसंख्यक ओबीसी, एसटी, एससी तबके की मुखर तरीके से सत्ता पक्ष के सामने अपनी बात पूरी दमदारी से रखने की सलैयत रखते हैं, ऐसे नेता का राज्यसभा में होना न्याय जरूरी है। मुस्लिम महासंघ को आशा है अति शीघ्र पार्टी सलमान खुर्शीद के नाम का ऐलान करेगी। बैठक की अध्यक्षता हाजी मोहसिन शम्सी एडवोकेट ने की एवं संचालन तारीख बशीर ने किया।

error: Content is protected !!