फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 फरवरी। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत नमो ड्रोन दीदी हेतु सीएलएफ चयन हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के सभी 28 सीएलएफ के माध्यम से 28 ड्रोन दीदी एवं ड्रोन सहायक के चयन की स्वीकृति प्रदान की गई। ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन के माध्यम से फसलों में यूरिया, कीटनाशक, एवं अन्य उर्वरकों आदि का छिड़काव करने का कार्य किया जाएगा। 

जिससे समय व श्रम की बचत होगी, चयनित ड्रोन दीदी को एन0आर0एल0एम0 द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




