उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहन: नये कर्मचारियों को 15 हजार तक वेतन

फर्रूखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 फरवरी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को नए रोजगार सृजन हेतु प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को कार्य के अवसर प्राप्त हो सकें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाये। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ने तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी। योजना के अंतर्गत ऐसे प्रतिष्ठानों को प्रोत्साहन दिया जायेगा जो नए कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे। इस योजना में प्रथम बार रोजगार कर रहे कर्मचारियों को एक माह का वेतन के 15 हजार रुपए मिलेंगे। वही नियोक्ता को अतिरिक्त रोजगार पैदा करने के लिये प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही विनिर्माण क्षेत्र के लिये 2 साल के लिये विस्तारित लाभ दिया जाएगा।

इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं औद्योगिक इकाइयों तक पहुँचाई जाए तथा पात्र युवाओं को योजना से जोड़ा जाए। जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे इस योजना का लाभ उठाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,उपायुक्त उद्योग,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला उद्यान अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी व सहायक श्रमायुक्त फर्रुखाबाद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!