आयोजन समिति के अध्यक्ष चुने गए डॉ प्रभु दयाल: अंबेडकर जयंती के लिए

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज 1 मार्च को पी0 डब्लू0 डी0 गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में दलित समाज के प्रबुद्ध लोगो की एक मीटिंग हुई। जिसमे आगामी 14 अप्रैल को डा0 वी0 आर0 अम्बेड़‌कर जयंती समारोह को मनाने के लिए सर्वसम्मति से डॉ प्रभुदयाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना किया। डॉ प्रभु दयाल को बधाई देते हुए उनसे जल्द ही कार्यकारिणी घोषित किये जाने की अपेक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि विगत साल की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक धूम धाम से डॉ अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाए। बताया गया कि कल 2 मार्च को सायं 3 बजे जेएनवी रोड तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर डॉ आंबेडकर जयंती समारोह के आयोजन समिति की आवश्यक बैठक होगी। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में निम्न लोग शामिल रहे।

डॉ प्रभु दयाल, वीरेन्द्र सिंह कठेरिया, रामनरेश गौतम, कुलदीप सिंह कठेरिया,रवीन्द्रनाथ दिवाकर प्रवक्ता,अशोक कठेरिया प्रवक्ता,
प्रमोद दिवाकर वरिष्ठ नेता, अवधेश चंद्र कठेरिया प्रधानाचार्य,
प्रमोद जाटव, वेदप्रकाश इन्जीनियर, रमेशचन्द्र दिवाकर, सुरजीत वर्मा पत्रकार, सचिन सुमन सभासद, पप्पू कनौजिया सभासद, सत्यपाल सत्यार्थी, नन्दराम कोटेदार, राजेश अम्बेडकर, विजय सिंह आर्य (एडवोकेट) प्रेमसिंह कठेरिया अध्यापक, राहुल कनौजिया, प्रधान रामकिशन आदि लोग।

error: Content is protected !!