फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 7 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष सरनाम सिंह गंगवार का आज निधन हो जाने पर शोक व्याप्त हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज अपने आवाज पर ही अंतिम सांस ली। तहसील कायमगंज के ग्राम लहरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक सरनाम सिंह गंगवार करीब 101 वर्षीय थे। बताया गया है कि ईमानदार सरनाम सिंह गंगवार ने जन संघ से राजनीति की शुरुआत की थी। भारतीय जनता पार्टी बनने पर उनको पार्टी का पहला जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कायमगंज क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। लोकतंत्र सेनानी श्री गंगवार डीआईआर व मीसा में काफी समय तक जेल में बंद रहे।
जेल बंदी के दौरान साथी रहे कामरेड कर्मवीर शाक्य, पपड़ी निवासी सरिता नर्सरी वाले सुखराम शाक्य आदि ने श्री गंगवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।



