फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 मार्च। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में नगर के मोहल्ला सलावत खां निवासी सर्वजीत का मोबाइल फोन व पर्स लूटा गया। थाना राजेपुर के ग्राम जैनापुर के मूल निवासी सर्वजीत पुत्र गंगा सिंह बीते दिनों पत्नी के साथ कार से शमशाबाद के ग्राम भटपुरा बहन के यहां जा रहे थे। रास्ता भटक जाने के कारण सर्वजीत हैबतपुर गढ़िया स्कूल के पास पहुंच गए। वह रात करीब 9 बजे कार को बैक कर रहे थे उसी समय वहां पहुंचे दबंगों ने सर्वजीत के साथ बदसलूकी की।
विरोध करने पर गाली गलौज करके पिटाई कर दी कार का शीशा तोड़ दिया। जब सर्वजीत ने 112 पर कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो उन्होंने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन व पर्स छीन लिया पर्स में 3500 रुपये व जरूरी कागजात थे। सर्वजीत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है की त्यौहार में बिजी हो जाने के कारण तुरंत रिपोर्ट नहीं लिख सका।
फर्जी वसीयत से भाई की जमीन हड़पी
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा 1/ 7 निवासी आनंद अग्रवाल पुत्र राम रतन ने अपने भाई अतुल अग्रवाल व नितिन के विरुद्ध अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद में रहने वाले आनंद अग्रवाल ने यहां ग्राम भाऊपुर में 7420 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी उनके दो भाई नितिन व अतुल अग्रवाल है। जिन्होंने फर्जी वसीयत तैयार कर कर तहसील कर्मचारियों की सांठ गांठ कर आनंद की खरीदी गई जमीन अपने नाम करा ली है। आनंद 25 अक्टूबर को जब यहां आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने भाइयों से शिकायत की दोनों ने गाली गलौज कर आनंद को धमकाया।
महिला व जेठ की पिटाई
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नयामतपुर खेड़ा निवासी रिंकू की पत्नी सुमन ने गांव के रमेश पाल उनके भाई दिनेश पाल तथा दिनेश पाल के बेटे सुधांशु व शिवांशु के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते दिन आरोपियों ने सुमन को गालियां देखकर पिटाई की। जब जेठ गोविंद बचाने गए तो उनकी भी पिटाई की गई।
दुकानदार की पिटाई
थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर निवासी सूरज पुत्र रविंद्र कुमार की गांव के फूलचंद के पुत्र नीरज अरविंद उर्फ अकल, कमल किशोर ने गाली गलौज कर लात घूसों से पिटाई कर दी। घटना के समय सूरज जसमई स्थित दुकान पर सुबह 9 बजे झाड़ू लगा रहा था।



