फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 मार्च। बिजली के करंट से छात्र अखिलेश प्रजापति की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। अखिलेश थाना नवाबगंज के ग्राम सिरौली निवासी मुकेश प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र था वह इंटर में पढ़ रहा था। अखिलेश के परिजनों ने गांव में माता रानी के मंदिर का निर्माण कराया है आज मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। परिजन इसी खुशी में भागवत शोभा यात्रा निकाल रहे थे। जब शोभा यात्रा एक मंदिर से होकर दूसरे मंदिर की ओर जा रही थी तभी बिजली का करंट लगने से बेहोश हो गया। अखिलेश माता रानी के झंडे वाले डंडे को लेकर जा रहा था। डंडा ऊपर से निकली 11000 हाई टेंशन की लाइन में छू गया। परिवार के मनोज अखिलेश को लेकर 3 बजे के बाद लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का एक बड़ा भाई विक्रम है बेटे की मौत पर मां आदि परिवार की महिलाएं बुरी तरह भी लगती रही।
हादसे में अधेड़ की मौत
थाना मेरापुर के ग्राम गुरऊशादी नगर निवासी 48 वर्षीय दलसिंह राजपूत पुत्र रामलाल की हादसे में मौत हो गई। दलेल सिंह साइकिल लेकर बिजली घर के निकट सड़क पर खड़े थे। उसी समय तेजी से आए युवक ने बाइक की दलेल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। भतीजा दिनेश एवं पुत्र अविनाश दलेल सिंह को लेकर 3.30 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने दलेल सिंह को मृत घोषित कर दिया, दिनेश ने बताया की चाचा को टक्कर मारने वाले दोनों युवक भी घायल हुए हैं जो शराब के नशे में बिना हेलमेट बाइक को काफी तेज चल रहे थे।
घायल की मौत
थाना शमशाबाद के ग्राम दलेलगंज निवासी 40 वर्षीय घायल अतर सिंह पुत्र सोनपाल की उपचार के दौरान बीती रात लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।
बेहोश युवक अस्पताल में
थाना मेरापुर के संकिसा तिराहे पर 23 वर्षीय राहुल बेहोश अवस्था में पड़ा था उसे अंकित नामक युवक ने 3.30 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।



