महिलाओं की भूमिका और संघर्ष पर चर्चा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज)7 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के महत्व को उजागर करना और महिलाओं के प्रति सम्मान तथा जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला जज की पत्नी श्रीमती सुमन लता, अंजू पाण्डेय, सूक्ष्मा पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल, पूनम पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, भावना गुप्ता आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन करके किया।

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपने प्रभावशाली भाषण, संगीत, नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में बताया। इसके साथ ही छात्राओं अदिति तिवारी, रुद्रांशी दीक्षित, स्मृति मिश्रा, मान्या मिश्रा, जैस्मिन रावत, शिवानी, राखी व दिव्या द्वारा प्रस्तुत नाट्य ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया, जिसमें महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और समाज में उनके योगदान को दर्शाया गया। छात्राओं ने अपने पोस्टर के माध्यम से भी नारी शक्ति को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। उनकी बनाई गई कलाकृतियों में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिए।

राधिका सोमवंशी ने नारी की महिमा को बताते हुए कहा कि
नारी माँ की ममता, बहन का विश्वास हैं,
नारी साहस, संघर्ष और उज्ज्वल प्रकाश हैं।
जब त्याग में शक्ति है, जब आँसू में आग है,
जब कोमल हाथों में भी बदलने की ताकत है,
जब पूरी दुनिया इनसे चलती आयी है
तो स्त्री खुद को कमज़ोर क्यों समझती है?

मुख्य अतिथि जिला जज की पत्नी श्रीमती सुमनलता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और महिलाओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को दर्शाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया और महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भावना गुप्ता, पूजा पाण्डेय, सिमरन सिंधी, श्रद्धा दुबे, रितिका मिश्रा, दीक्षा पाण्डेय आदि को सम्मानित किया गया। ओ लेवल में सफलता पाने वाली आध्या दुबे, दृष्टि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुपर्णा मिश्रा ने किया। राधिका सोमवंशी ने स्वागत किया। फाल्गुनी भैरवानी ने धन्यवाद दिया। नेहा सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा ने व्यवस्था में सहयोग किया। रक्षपाल कुशवाहा, अंजू पाण्डेय, सूक्ष्मा पाण्डेय, अरविन्द दीक्षित सहित छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!