प्रदीप कुमार सक्सेना निर्विरोध सभापति बने: सहकारी क्रय विक्रय समिति के

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 7 मार्च। भाजपा नेता प्रदीप कुमार सक्सेना के सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने खुशी जाहिर की है। आज शनिवार को लाल गेट रेट गंज स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के सभापति एवं उपसभापति के चुनाव संपन्न हुए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद पर प्रत्याशी पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया सभापति पद पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपसभापति पद पर नंदकिशोर एवं प्रतिनिधि पद हेतु कृष्ण दत्त, अमित कुमार, अशोक कुमार कटियार एवं कशिश निर्वाचित हुए हैं। नामांकन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, अभिषेक बाजपेई, संतोष राजपूत, विकास पांडे, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!