फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) 8 मार्च। श्रीराम विविध कला केंद्र की आज चौक बिजली घर के निकट हुई बैठक में 26 मार्च को निकलने वाली श्रीराम नवमी शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक के शुभारंभ में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर पुष्प व मालायें अर्पित की गई। श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक व निदेशक विजय दुबे मटर लाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी शोभा यात्रा भव्य और दिव्य बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी यात्रा की कमेटी बनाई गई है जिसमें विनोद अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष, संदीप दीक्षित को अध्यक्ष व मातृ शक्ति की जिम्मेदारी सोनी शुक्ला व विमलेश मिश्रा, आदित्य दीक्षित, सौरभ मिश्रा, दीपक मिश्रा को यात्रा की पूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा की सनातन धर्म की यात्रा है सभी भाई कार्यक्रम में चढ़कर भाग ले, पूरे हिंदू समाज को अपनी ताकत दिखानी है। अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा की वार्ड स्तर पर यात्रा से लोगों को जोड़ा जाए जो भारी संख्या में यात्रा में दिखाई दे। यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाएगी।
मंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि इस बार की यात्रा बहुत ही दिव्य और भव्य होगी सारे नगर को सजाया जाएगा। आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता ने कहा इस बार यात्रा का रूट बदला जाये। पूर्व सभासद अनुपम रस्तोगी ने कहा कि यात्रा में बिजली के तारों और आवारा पशुओं पर नगर पालिका ध्यान दें। महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया की यात्रा में महिला टीम भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी। बैठक में गोपाल मिश्रा, प्रधान अमन अवस्थी, सुबोध शुक्ला, संजीव वर्मा, नेहा मिश्रा, आशीष मिश्रा एडवोकेट, टीटू दुबे, अमन दुबे आदि लोग मौजूद रहे।



