फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) 8 मार्च। दहेज न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने नव विवाहिता रजनी को फांसी लगाकर मार दिया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम पचपुखरा निवासी श्रीकृष्णा शाक्य के पुत्र लोकेंद्र ने बहन रजनी को मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुरसहायगंज थाना पुलिस को तहरीर दी है। लोकेंद्र ने दहेज में 5 लाख देकर 25।/11/ 2020 को रजनी की शादी थाना गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी सुभाष चंद्र शाक्य के बेटे अंकित के साथ की थी। पति, सास मिथलेश कुमारी, जेठ प्रशांत एवं जेठानी नीरज दहेज से खुश नहीं हुए वह लोग दहेज में बाइक की मांग को लेकर रजनी को प्रताड़ित करने लगे।
अंकित की दूसरी शादी करने की बात कहकर रजनी को प्रताड़ित करने लगे, गुस्साए ससुराल वालों ने 22 जून 2023 को रजनी को घर से निकाल दिया। रजनी ने 30 जून को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, परामर्श केंद्र में अंकित ने रजनी के साथ समझौता कर लिया और उसे विदा कराकर घर ले गया। तभी रजनी ने पुत्र को जन्म दिया इसके बावजूद परिजनों के व्यवहार में कोई अंतर नहीं आया, रजनी को प्रताड़ित किया जाता रहा। लोकेंद्र ने शिकायती पत्र में कहा है कि मुझे बहन के पड़ोसियों से रजनी को फांसी लगाकर मार दिए जाने की जानकारी हुई। जब हम लोग रजनी की ससुराल पहुंचे तो वहां रजनी का शव पड़ा था उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
लोकेंद्र ने एफबीडी न्यूज को बताया की पुलिस ने अभी तक मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



