विधायक मेजर ने किया ओपन जिम का उद्घाटन: जसमई पंचायत घर में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 13 मार्च। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आज दोपहर बाद जसमई ग्राम पंचायत घर में ओपन जिम का उद्घाटन किया। श्री द्विवेदी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि ओपन जिम विधायक निधि से लगवाया गया है। 11 उपकरणों वाले जिम की लागत 8.10 लाख रुपए है उनके विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन दर्जन ओपन जिम प्रस्तावित है। भोपत नगला गांव में भी ओपिन जिम का उद्घाटन करना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया अभियान को मुख्यमंत्री योगी ने आगे बढ़ाया है। इस ओपन जिम का बच्चों से लेकर वृद्ध तक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक राजीव बरतरिया को सलाह दी कि क्लास का समय निर्धारित कर छात्रों को रोजाना कसरत के हुनर सिखाए।

श्री द्विवेदी ने बताया की दौड़ने की आदत के कारण ही उनकी सेना में भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया की जसमई बिजली घर की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्माण कार्य में चोरी व बेईमानी न हो सके। उन्होंने गांव वालों को सलाह दी कि बिजली घर के निर्माण कार्य में खराबी होने की तुरंत जानकारी दे। श्री द्विवेदी ने नगर क्षेत्र में 100 नये ट्रांसफार्मर लगवाने की जानकारी देते हुए बताया की 226 करोड़ की लागत से शहर के सभी मकान पाइप लाइन से जुड़ जाएंगे। सीवरेज लाइन के लिए 650 करोड़ रूपों की मंजूरी की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। फतेहगढ़ में 35 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम की आर्किटेक्ट द्वारा आज ही भेजी गई नई डिजाइन दिखाई। उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ से गुरसहायगंज तक मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई अंतिम प्रयास पर है आगरा से दो इलेक्ट्रिक बसे आने लगी है जिसके लिए बस स्टेशन पर चार्जिंग रूम बनाया गया है।

सभा का संचालन करने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत ने बताया की ओपन जिम से सभी गांव वालों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके ऊपर अभी तक कोई दाग नहीं लगा है वह पूर्व काबीना मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं। इसी दौरान ब्रह्मदत्त द्विवेदी अमर रहे के नारे लगाए गए। पंचायत घर पहुंचने पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का फूलमालाओं एवं ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। श्री द्विवेदी ने शिलापट का अनावरण करने के बाद जिम के उपकरणों पर हुनर दिखाएं। बैठक में मनोज मिश्रा, प्रधान श्रीमती अभिलाषा दुबे, उनके पति संजीव दुबे लेखपाल, बाबा खुशीराम, सुरेश चंद दुबे, महेश चंद दुबे, रामशंकर दूबे, पीयूष दुबे, रामवीर चौहान, सुरेश चौहान, संजू बाथम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!