फर्रुखाबाद 16 मार्च। मनमाने ढंग से संगठन को चलाए जाने के कारण शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज का तथागत सामाजिक समिति से मोह भंग होने लगा है। समाज के संगठन का अध्यक्ष बनने के लिए सेवानिवृत्ति राजस्व निरीक्षक शिवकुमार शाक्य ने
ने योजना बनाई। योजना के तहत उन्होंने 23 अक्टूबर 2025 को अपने बेटे के अस्पताल में समाज के लोगों के कथित बैठक की। इसी बैठक में शिव कुमार शाक्य ने बड़ी चतुराई से समाज की सेवा करने के नाम पर तथागत वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के गठन का प्रस्ताव रखा और स्वयं ही संगठन के अध्यक्ष बन गए। गणेश नमकीन भंडार के मालिक रघुवर दयाल मौर्य, गयादीन शाक्य, रामरतन शाक्य कवि बेचेलाल शाक्य एवं प्रवक्ता बदन सिंह शाक्य को संगठन का संरक्षक घोषित किया।
शिव कुमार शाक्य एवं गिरजा शंकर शाक्य को उपाध्यक्ष कमल शाक्य को जिला महामंत्री, सूरज पाल सिंह शाक्य को संगठन मंत्री विमलेश शाक्य को प्रचार मंत्री अंचल सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, आनंद भान शाक्य को जिला मीडिया प्रभारी बनाया। एस आर पैलेस के मालिक एवं जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शाक्य ने संगठन के लिए गेस्ट हाउस में एक कमरा देने का वादा किया। बैठक में तय किया गया कि एस आर पैलेस में ही संगठन का कार्यालय बनाया जाएगा।
बैठक में स्वयंभू अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने घोषणा की थी कि जब संगठन के सदस्यों की संख्या एक सैकड़ा से ऊपर हो जाएगी तब विधिवत ढंग से कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। बैठक में पूर्व फौजी वेदराम शाक्य कुलदीप शाक्य भी शामिल हुए थे। जिन्होंने बाद में संगठन को अलविदा कह दिया। उसके बाद कर्बला रोड स्थित एस आर पैलेस में 10 नवंबर को बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विधायक सुशील शाक्य प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने संगठन को चलाने में हर प्रकार का सहयोग देने का आवाहन किया। सपा नेता सुभाष शाक्य एडवोकेट ने संगठन के लोगों को मुफ्त में कानूनी सलाह देने की घोषणा की। सेवानिवृत्ति एडीओ अवधेश सिंह शाक्य ने वादा किया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिमा सौ रुपए देंगे।
इसी बैठक में नगर पालिका से स्टेनो पर से सेवा निवृत होने वाले लाखन सिंह शाक्य भी बैठक में शामिल हुए। जिन्होंने आगामी बैठक शिव कुमार शाक्य के अस्पताल के निकट अपने कंप्यूटर सेंटर में कराए जाने को कहा। स्वयंभू जिलाध्यक्ष के रवैये से नाराज होकर लाखन सिंह ने अपने यहां संगठन की बैठक नहीं कराई और बाद में संगठन से नाता तोड़ लिया। संगठन की दूसरी बैठक में जिला महामंत्री कमल सिंह शामिल नहीं हुए उन्होंने भी संगठन से दूरी बना ली। स्वयंभू जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने अगली बैठक में खासमखास न्याय पालिका के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवा निवृत होने वाले राधेश्याम शाक्य को संगठन का कोषाध्यक्ष बना लिया और पूर्व कोषाध्यक्ष अंचल सिंह कुशवाहा को ऑडिटर बना दिया।
कमल शाक्य के स्थान पर ब्लाक मोहम्मदाबाद में सहायक विकास अधिकारी पद पर कार्य रामवीर शाक्य को जिला महासचिव बनाया। सरकारी सेवा में कार्यरत शिक्षक शिव कुमार शाक्य को शिक्षक महासभा का जिला अध्यक्ष घोषित किया। शिव कुमार शाक्य ने दिखावा करने के लिए रामवीर शाक्य को जिला महासचिव बनाया। जबकि जिला महासचिव का कार्य स्वयं करते रहे। कागजी जिला महासचिव रामवीर शाक्य बीते साल समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। शिव कुमार शाक्य के रवैये से नाराज होकर एडीओ अवधेश सिंह शाक्य ने वादे के मुताबिक प्रतिमाह सौ रुपए नहीं दिए। पहली बैठक के बाद ही संगठन का नाम बदलकर तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन किया गया।
मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य संगठन के लम्बे नाम का काफी विरोध करते हुए संगठन का नाम तथागत सामाजिक समिति करने का सुझाव दिया था तभी संगठन का नाम बदल गया। संगठन के स्वयंभू अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य की मनमानी के बारे में निरंतर जानकारी दी जाएगी।



