नगर पालिका में भाजपाई सभासद पद पर मनोनीत: नगर पालिका फर्रुखाबाद एवं कायमगंज में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)16 मार्च) प्रदेश के प्रमुख सचिव गुरु प्रसाद ने नगर पालिका फर्रुखाबाद एवं नगर पालिका कायमगंज में 5-5 भाजपा कार्यकर्ताओं को सभासद पद पर मनोनीत किया है। नगर पालिका फर्रुखाबाद में आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेत्री श्रीमती ममता सक्सेना, मठिया देवी निकट निवासी भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा सिंह, आईटीआई चौराहा निकट निवासी भाजपा नेता श्याम वाल्मीकी, मोहल्ला खड़ियाई निवासी विकास पाण्डेय एवं मोहल्ला श्याम नगर निवासी डा0 धर्मेन्द्र राजपूत शामिल है।

नगर पालिका कायमगंज में मोहल्ला प्रेम नगर निवासी भाजपा नेता सियाराम, मोहल्ला बजरिया वृन्दावन निवासी अवनीश चतुर्वेदी ट्रासपोर्ट चौराहा निवासी अशोक गुप्ता, मोहल्ला गल्ला मंडी नोनियमगंज निवासी अमित राठौर पिन्टू एवं मोहल्ला गांजा भांग वाली गली, नुनहाई निवासी श्रीमती मधु गंगवार को सभासद पद पर मनोनीत किया गया है। भाजपा सभासद प्रबल त्रिपाठी एडवोकेट ने मनोनीत सभासदों को बधाई दी है

error: Content is protected !!