चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर: चोर गिरफ्तार, बंदूक गायब

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल लाइन हाजिर किए जाने के कारण का पता नहीं चल सका। मालूम हो कि मोहित मिश्रा इससे पूर्व थाना मेरापुर नीबकरोरी चौकी प्रभारी एवं मेडिकल चौकी प्रभारी पद पर तैनात रह चुके हैं।

शातिर चोर गिरफ्तार

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने जनपद शाहजहांपुर के हुल्लापुर निवासी सुनील पुत्र प्रेमचंद व जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर बैश्य के उस्मानपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों चोरों के पास से चोरी की चार चूड़ी झूमर हार एवं 2400 बरामद किए हैं। मालूम हो कि चोरों ने 16 नबम्वर 25 की रात कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला कलि खेल मऊरसीदाबाद निवासी संदू पुत्र इम्तियाज के मकान का ताला तोड़कर जेवरात 35000 रुपये एवं लाइसेंसी एकनालू बंदूक चुरा ले गए थे।

कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मीडिया को चोरों के हवाले से बताया की चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक घटनास्थल के नजदीक गिरकार भाग गए थे उन्होंने चोरी किए गए जेबरात आपस में बांट लिए थे। इस चोरी की घटना में जनपद हरदोई थाना सांडी के ऊंचा टीला निवासी कमलेश पुत्र वेदराम का नाम भी प्रकाश में आया है।

error: Content is protected !!